मध्य प्रदेश

कलमकार अपनी कलम से समाज को नई राह दिखाएं: बीके छाया दीदी

सिलवानी में पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
शहर सहित आसपास के पत्रकारों ने लिया भाग
सिलवानी। ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाकेंद्र पर शनिवार को पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सागर से आयीं ब्रह्माकुमारी की क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बीके छाया दीदी ने कहा कि आप सभी समाज को जागरूक करने कलमकार हैं। आप सभी कलम से समाज को नई दिशा दिखाएं। परमात्मा ने आप सभी को कलम की ताकत दी है। आप सभी परमात्मा के चैतन्य दीपक हो।
वर्तमान में रहेंगे तो सदा खुश रहेंगे –
राहतगढ़ से पधारी कथावाचक एवं प्रेरक वक्ता राजयोगिनी बीके नीलम दीदी ने कहा कि अपने आप को कलाकार समझ कर चलेंगे तो जीवन रूपी नाटक शाला में तनाव से बचे रहेंगे। पत्रकारिता आप कर्म है, लेकिन उसके साथ आप सामाजिक प्राणी हैं, एक इंसान हैं। आप अपने कर्म को अपने व्यक्तिगत जीवन में हावी नहीं होने दें। जीवन में जिस स्थान पर जिस रोल या अभिनय की जरूरत है उसके हिसाब से चलेंगे तो सदा प्रसन्न रहेंगे। क्योंकि जब आप कार्य स्थल पर होते हैं तो वहां पत्रकार होते हैं और जब आप घर पर होते हैं तो एक पिता, पति, बेटा की भूमिका में होते हैं। इसलिए सदा खुश रहना है तो वर्तमान में जीये। सदा खुश रहें, आनंद में रहें।
माउंट आबू से आए वरिष्ठ पत्रकार बीके पुष्पेंद्र भाई ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ एक पेशा नहीं है। आपके कंधों पर समाज को दिशा देने, जागरूक करने की अहम जिम्मेदारी भी है। समाज में जो लोग और संस्थाएं अच्छा और सकारात्मक कार्य कर रही हैं, उन्हें आगे बढ़ाने में जरूर सहयोग करें। यदि किसी सकारात्मक समाचार को आपके लिखने, बोलने और प्रसार करने से लोगों को जीवन में नई आशा जागती है तो समाज के उत्थान और कल्याण में यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है।
गैरतगंज से आईं ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने सभी को राजयोग मेडिटेशन से गहन शांति की अनुभूति कराई। उन्होंने कहा कि रोजाना कुछ समय परमात्मा का ध्यान जरूर करें। इससे मन मजबूत होगा। जीवन में शांति आयेगी।
आभार व्यक्त करते हुए सिलवानी सेवा केंद्र प्रभारी बीके मोहिनी दीदी ने कहा कि आप सभी आगे भी परमात्मा के घर में आते रहें। जब भी समय मिलता है यहां आकर राजयोग मेडिटेशन सीख सकते हैं। सभी को वेल्लू गेम्स के माध्यम से शिक्षाप्रद एक्टिविटी कराई।
इस मौके पर सागर से आए बीके सुनील भाई सहित नगर के बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button