मध्य प्रदेश

जंगल से निकलकर ग्राम में पहुँचा भालू (रीछ), गाँव में दहशत का माहौल

रायसेन । जंगल से निकलकर भालू (रीछ) ग्राम में पहुँचा, रायसेन ज़िले की बाड़ी तहसील के ग्राम चंदवार मे रीछ ( भालू ) पहुंचने से पूरे गाँव में दहशत का माहौल हुआ है। इस बीच भालू (रीछ) ने एक युवक को घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रीछ को दूर तक खदेड़ा। और वन विभाग बाड़ी को इसकी सूचना दी है। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम भालू रीछ की तलाश में जुटी।
घायल युवक को इलाज के लिए बाड़ी अस्पताल भेजा।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की उदासीनता के कारण हर कभी गाँव में जंगली जानवर पहुँच जाते है और वन विभाग इस और कोई ध्यान नहीं देता है।

Related Articles

Back to top button