मध्य प्रदेश
जमुना प्रसाद तिवारी जल उपभोक्ता संस्था परसेल के अध्यक्ष निर्वाचित
उमरियापान । कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय जमुना प्रसाद तिवारी को जल उपभोक्ता संस्था परसेल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। स्मरण रहे कि जमुना प्रसाद तिवारी कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुये है और लगातार पार्टी हित में काम किया गया है। पार्टी द्वारा जमुना प्रसाद तिवारी को कई बड़े पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है जिसका बखूबी उनके द्वारा निर्वाहन किया गया। जमुना प्रसाद तिवारी ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वाहन कर चुके है। पिछले दिनों हुये जल उपभोक्ता संस्था परसेल के चुनाव में जमुना प्रसाद तिवारी को आगामी 4 वर्ष के लिये अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में तहसीलदार एवं निर्वाचन अधिकारी प्राधिकृत अधिकारी (जल उपभोक्ता संस्था) तहसील ढीमरखेड़ा जिला कटनी द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया गया है।



