पुलिस ने पकड़ी 320 पाव देशी शराब, चुनाव में बटवाने ला रहे थे शराब
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरिया पान । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण व विक्रय करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशानुसार एवं स्लीमनाबाद एसडीओपी मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई अपने स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति के द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब का वितरण करने मोटरसाइकिल से शराब लेकर धनवाही, तहसील सिहोरा, जिला जबलपुर की ओर से आ रहे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । थाना प्रभारी एस राज पिल्लई ने तत्काल अपने स्टाफ के साथ रवाना होकर सिहोरा जिला जबलपुर की सीमा पर नाकाबंदी की गई तभी दो व्यक्ति मोटर साइकिल से आ रहे थे जिनकी गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई जिनके कब्जे से 320 पाव अवैध देशी बरामद की गई । दोनों आरोपी अनिल कुमार पटेल, जलेश कुमार पटेल निवासी ग्राम खलरी, तहसील सिहोरा के पास से 320 पाव देशी मदिरा प्लेन जिसकी कीमत ₹32000 की आंकी गई। दोनों आरोपियों को मोटर सहित पकड़ कर थाना लाकर उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम 34 एक्ट 2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी एस राज पिल्लई, ए एस आई अवदभूषण दुबे, मान सिंह मार्को, बसंत परोहा, रामेश्वर तिवारी, शैलेष दामोदिया, युगेश पटेल, रत्नेश दुबे आदि स्टाफ मौजूद रहा ।



