मध्य प्रदेश

एंजिल अबोड पब्लिक स्कूल की छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में एंजिल अबोड पब्लिक स्कूल की छात्राओं को पुलिस अधीक्षक रोहित कशवानी द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली एवं पुलिस की विभिन्न शाखाओं तथा उनमें पदस्थ अधिकारियों एवं उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया।
वर्तमान में चल रहे अपराधों के बारे में बताते हुए उनसे बचाव के तरीकों को विस्तृत रूप से बताया गया। इसके अलावा छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों जैसे पुलिस लाइन ऑर्डर ड्यूटी, पॉलीटिकल, मीडिया एवं अन्य प्रेशर में किस तरह से कार्य करती है। पुलिस हमारी सहायता के लिए है, किंतु लोग पुलिस से डरते हैं ऐसा क्यों इसे कम करने के क्या उपाय हैं।पुलिस को कंप्लेंट करने के क्या प्रोसीजर है। आदि सवाल छात्राओं द्वारा पूछे गए जिनका जवाब पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ी ही सरलता से समझाते हुए छात्राओं को दिया गया।
इस अवसर पर एंजेल अबोड पब्लिक स्कूल की लगभग 10 छात्रायें एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button