जूनियर्स ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का अभिनंदन कर उन्हें उपहार भेंट करके विदाई दी। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया ।
इस अवसर पर प्राचार्य आरपी पटेल ने कहा कि विदाई का पल दुखदायी होता है, लेकिन समय रूपी चक्र में यह आवश्यक कड़ी है यहां से हमें आगे बढ़ने का मार्ग मिलता है। उन्होने कहा कि लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित मिलेगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा संबंधी मार्गदर्शन भी दिया। समारोह में विद्यालय समिति सदस्य रमन शुक्ला, चंद्रेश चौरसिया सहित आचार्य सुशील दीक्षित, श्याम किशोर दाहिया, रमेश यादव, शंकरलाल विश्वकर्मा, राजकुमार सोनी, राजेश मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, आशीष दुबे, सोमचंद नामदेव, अंकित दुबे, शिखा दुबे, बसंत गर्ग आदि उपस्थित रहे। संचालन कक्षा 11वीं के छात्र मयंक मेहरा ने किया।



