अंधे कत्ल नरकंकाल का 24 घंटे में पर्दाफाश, प्रेमिका को रास्ते से हटाने दिया घटना को अंजाम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में पुलिस ने नरकंकाल मिलने, अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। नर कंकाल के पास मिले मोबाइल से आरोपीयों तक पहुँची पुलिस सभी आरोपी सलाख़ों के पीछे।
रायसेन जिले के बेगमगंज में पुलिस ने एक बार फिर 24 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई जिसमें बेगमगंज तहसील के ग्राम करहोला में मिले नर कंकाल के पास से एक मोबाइल बरामद किया जिसकी डाटा रिकवर कराने के बाद पाया की मोबाइल कर्रापुर निवासी आरोपी पुष्पेंद्र सिंह दांगी का है पुलिस ने आरोपी पुष्पेंद्र सिंह दांगी को गिरफ्तार कर पूछताछ में लिया तो पुष्पेंद्र ने अपने चचेरे भाई और मामा के साथ मिलकर सागर जिले के बंडा तहसील के ग्राम कर्रापुर निवासी काजोल अहिरवार की हत्या कर उसकी पहचान छुपाने के उद्देश्य से ग्राम करहोला में फेंककर पेट्रोल डालकर आग लगाना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि काजोल अहिरवार के साथ पिछले 8 महीने से लिव इन रिलेशन में रह रहा था लेकिन अब काजोल अहिरवार उस पर शादी का दबाव बना रही थी इस कारण काजोल की हत्या करने का प्लान अपने चचेरे भाई और मामा के साथ मिलकर बनाया और उसे भोपाल घूमने लाने के बहाने गाड़ी में ही उसका गला दबाकर हत्या कर दी। आपको बता दें कि पुलिस के लिए यह मामला भी एक कठिन गुत्थी की तरह था जिसमें पुलिस को नर कंकाल और टूटे हुए मोबाइल के अलावा कुछ नहीं मिला था लेकिन डाटा रिकवरी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।



