मध्य प्रदेश

दिन भर परेशान हुये पानी को वार्डवासी, बड़ी मुश्किल में पहुंचा टैंकर शाम 7 बजे वार्ड में

किसी को मिला पानी, तो कोई रह गया पाने को 
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । सिहोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक मोती वार्ड में दिनांक 14 जून 2023 बुधवार को वाटर सप्लाई न होने को लेकर वार्डवासी इतने परेशान हुये कि घरो में पीने तक पानी नहीं रहा । और हालत इतने बिगड़ गये कि जल विभाग प्रभारी के द्वारा वार्ड में एक भी टैंकर भेजने की जरूरत नहीं समझी । मजबूर होकर पार्षद ने मीडिया को बताया कि मेरे द्वारा वार्ड में मोटर पंप खराब हो जाने के कारण जब वार्ड में पानी सप्लाई नहीं हुई तो फोन पर मैनें जल प्रदाय विभाग को इसकी जानकारी दे दी थी ।और वार्ड में तीन टैंकर भेजने की बात कही थी ।लेकिन पूरे दिन वार्डवासीयों को पानी नहीं मिला । जिसको लेकर शाम 6 बजे पुन: मैं नगर पालिका परिषद के कार्यालय में जा कर बात कही तब जा कर शाम 7 बजे के दौरान एक छोटा टैंकर भेजा गया । उसमें भी कुछ को मिला पानी कुछ को नहीं मिला पानी । 
गर्मियों में होती हैं अधिक परेशानी- देखा जाये तो सिहोरा नगर पालिका के 18 वार्डो में वाटर पानी सप्लाई की समस्या बनी रहती हैं । जबकी केंन्द्र सरकार के द्वारा उचित फंड उप्लब्ध कराया गया हैं । फिर भी समस्या का समाधान करने कोई उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है ।
जिससे कि कई वार्डो में समस्या आज भी बनी हुई है ।
नगर पालिका परिषद सिहोरा में कर्मचारियो की मनमानी- देखा जाये तो वार्ड प्रभारी से लेकर उपयंत्री तक सभी कर्मचारी अपनी मनमर्जी से काम करतें व आते जाते हैं । इसको न तो कोई देखने सुनने वाला, न ही करने वाला इस लिये गरीब आम जनता को परेशानियां झेल्नी पड़ती हैं । 
क्यो नही पहुँचा वार्ड में सप्लाई का पानी – वार्ड क्रमांक एक मोती वार्ड विटनरी अस्पताल के स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि आज मोटर पंप खराब हो जाने के कारण वार्ड में पानी सप्लाई नही हुई हैं  जिससे बुधवार को पूरा दिन पानी के लिए सभी लोग परेशान थे। जब शाम 7 बजे एक छोटा टेन्कर भेजा गया तो भीड़ इतनी अधिक रही कि किसी को मिला तो किसी को नही मिला पानी ।
दुबारा क्यो नहीं पहुचाया गया वार्ड में पानी- क्या ये नगर पालिका परिषद के कार्यालय की कर्मचारियो की जिम्मेदारी नही बनती हैं पानी वार्ड में दुबारा भेजने की । वार्ड प्रतिनिधियों द्वारा सुबह से कई बार फोन पर बात की गई । लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ। अब लगता है कि पानी के लिए भी लड़ना पड़ेगा । वार्ड में रहने वालों को ।
महीने में कई बार बनने जाती हैं मोटर पंप- फिर भी समस्या जस की तस । हर बार लगता है  बिल मोटर पंप खराब हो जाने के कारण सुधार बिल ।

Related Articles

Back to top button