क्राइम

समिति प्रबंधक के घर EOW की कार्यवाही, आधा किलो सोना, 2 किलो चांदी के साथ 9 लाख 30 हजार रुपए नगद मिले

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। गुरुवार को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने समिति प्रबंधक के घर में सर्च कार्रवाई शुरु की है। कटनी के रीठी स्थित देवरी कला निवासी सहकारी समिति प्रबंधक अनिल राय के घर पर छापा से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जाता है कि अनिल राय कई सालों से सहकारी समिति में प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं और उनकी पत्नी अहिल्या राय स्थानीय नेता हैं। 15 जून की सुबह करीब 5 बजे अचानक ईओडब्ल्यू की टीम रीठी के देवरीकला पहुंची। टीम को देखकर समिति प्रबंधक सकते में आ गए। टीम के सदस्य सुबह से अनिल राय के घर में आय से संबंधी जांच करने में जुटी हुई है।
आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ( EOW) के डीएसपी एबी सिंह ने देवरी कला में सहायक समिति प्रबंधक अनिल राय के घर में माननीय न्यायालय से सर्च वारंट जारी करा, सर्च कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक सर्च कार्यवाही में सहायक समिति प्रबंधक के घर में 2 एक्सयूवी फोर व्हीलर, 6 टू व्हीलर, 4.50 लाख रुपए की एफडी, 4 प्लॉट, 18 एकड़ जमीन, आधा किलो सोने के जेवर, 2 किलो चांदी सहित 9 लाख 30 हजार रुपए नगद मिले है। जांच दौरान आय से अधिक संपत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button