मध्य प्रदेश
दो बाइक सवार में जोरदार भिड़ंत , दो घायल, रिफर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा थाना अंतर्गत जबलपुर स्टेट हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं निकल कर सामने आ रहे हैं । ताजा मामला दानीताल के जंगल का है जहां पर एक ही दिशा में दमोह की तरह आ रहे दो बाइक सवार में जोरदार भिड़ंत हो गई जो घायल अवस्था में जंगल में ही पड़े रहे राहगीर मनीष सोनी द्वारा सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन को जानकारी दी। रूपेश सेन पुलिस स्टाफ के साथ दानीताल के जंगल पहुंचे जहां पर घायल पड़े दो युवक राजेंद्र ठाकुर ब बृजेश सेन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां पर पदस्थ डॉक्टर वैशाली सिंघल द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। घायलों को लाने में पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार,सतीश नामदेव आरक्षक वीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।



