मध्य प्रदेश

नगर के विकास के लिए मिली 2 करोड़ की सौगात, विदिशा सांसद, भोजपुर विधायक ने किया भूमि पूजन

रिपोर्टर : भारत निहाल
ओबैदुल्लागंज । नगर परिषद के विकास कार्यों के लिए बुधवार को विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया 2 करोड़ के विकास कार्य का किया भूमि पूजन, वहीं जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज की ग्राम पंचायतों को जल परिवहन हेतु टैंकर भी प्रदान किए गए, नगर परिषद प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रम में उक्त घोषणा की गई ।
विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि किसानों का 2 लाख तक का कर्ज हमारे मुख्यमंत्री किसानों के हितेषी शिवराज सिंह चौहान के द्वारा माफ किया जा रहा है, किसान भाई किसी प्रकार की चिंता ना करें, उन्होंने कहा कि 2003 के पहले दिग्विजय सिंह की सरकार के समय 24 घंटे में बहुत ही कम समय किसानों को बिजली उपलब्ध होती थी, ना ही सिंचाई के लिए जल व्यवस्था थी, अब सिंचाई के लिए काफी मात्रा में जल उपलब्ध है, हम आपके नगर के विकास के लिए आगे और भी ध्यान देंगे, लाडली लक्ष्मी बहनो के 58000 आवेदन आए हैं , जिसका लाभ आप सभी बहनों को मिलेगा । वही वृद्ध बहनों को भी अभी ₹600 रुपए पेंशन में मिलता था अब उन्हें भी हमारी सरकार ने ₹1000 कर दिए हैं । हमारी सरकार द्वारा किए जा रहे आमजन के लिए विकास के कार्य कुछ लोगों को पसंद ही नहीं आता है, कुछ ऐसे लोग भी हैं हमारी सरकार की आलोचना करते रहते हैं।
विधायक सुरेन्द्र पटवा ने अपने उद्बोधन में बताया कि भोजपुर क्षेत्र में हमारी सरकार ने 14000 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवा दिए हैं, आपके नगर मे हाट बाजारों में दुकानें भी शीघ्र बनेगी, मैं ओबैदुल्लागंज, मंडीदीप, सुल्तानपुर, बाड़ी नगर परिषद के विकास कार्यों की हमेशा कोशिश करता हूं, नगर परिषदो मैं 21 करोड़ के विकास कार्य आगे और किये जाएंगे, उन्होंने कहा कि विधायक निधि से 21 लाख की एंबुलेंस भोजपुर क्षेत्र में दी गई है , उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पर नानाखेड़ी के पास का अंडर ब्रिज की स्वीकृति हो चुकी है, वही भीमबेटका में भी विकास किया जाएगा, हम विकास के काम में कोई समझौता नहीं करेंगे ।
इस अवसर पर नगर परिषद ओबैदुल्लागंज की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनू चौकसे ने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी दी, और विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, भोजपुर के विधायक सुरेन्द्र पटवा का आभार व्यक्त भी किया।
कार्यक्रम में अशोक मित्तल, नगर परिषद के वार्ड पार्षद गण, भाजपा के पदाधिकारी गण आदि सहित नगर के कई गणमान्य जन भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button