देश विदेशपर्यावरणराजनीति

न्याय जोड़ो यात्रा का आज एमपी में प्रवेश, राहुल गांधी की जान को खतरा

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नईदिल्ली । राहुल गांधी की जान को खतरा है। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही दिल्ली पुलिस, यूपी व मध्यप्रदेश पुलिस से राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी करने को कहा है। अभी राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उनकी न्याय जोड़ो यात्रा 2 मार्च यानी आज मध्यप्रदेश में प्रवेश कर रही है।

Related Articles

Back to top button