मध्य प्रदेश

परोपकार करने से ही जीवन में समृद्धि आती है : त्यागी

सेवा भारती जिला, नगर कार्यकारिणी घोषित
रायसेन । सेवा भारती की बैठक संपन्न हुई, जिसमें निधि संग्रह अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिला एवं नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विमल त्यागी, प्रदेश महामंत्री सेवा भारती ने कहा कि मनुष्य सोचता है कि संग्रह में समृद्धि है, जबकि समृद्धि तो बांटने में है। अपने पास जो भी है, उसे उदारता पूर्वक बांटने में, परोपकार करने से ही जीवन में समृद्धि आती है, पुण्य का अर्जन होता है।
सेवा भारती के संकल्पित कार्यकर्ता पूरे देश में पीड़ित, शोषित, वंचित सेवा बस्तियों में परोपकार की भावना से कार्य कर रहे हैं। इन बस्तियों में सेवा कार्यों को विस्तार देने के लिए 10 से 26 जनवरी तक निधि संग्रह अभियान प्रारंभ हो रहा है। इस अभियान को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाना है।
किरण शेजवार सेवा भारती, प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि धन का तभी महत्व है, जब उसका सही उपयोग किया जाए। हम सभी को संकल्पित होकर सेवा कार्य में जुटना है । सेवा भारती के निधि संग्रह अभियान में अधिक से अधिक योगदान देना है।
मुख्य अतिथि विमल त्यागी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें दिनेश राजौरिया अध्यक्ष, डॉ अवधेश अग्रवाल, चंद्रमोहन गोयल उपाध्यक्ष, कंछेदी चक्रवर्ती सचिव, रजनी अग्रवाल सहसचिव, नारायण सिंह कुशवाह कोषाध्यक्ष, हरीश मिश्र मीडिया प्रभारी, किशोर सिंह, हरेंद्र मालवीय, जया तिवारी, बबीता साहू, मोहन प्रजापति, अशोक सोनी सदस्य घोषित किए गए। नगर कार्यकारिणी में बदामी पटेल अध्यक्ष, गोविंद सोनी उपाध्यक्ष, संतोष यादव सचिव, शिवराज मालवीय सह सचिव, मनोज यादव कोषाध्यक्ष, मीनाक्षी अग्रवाल, सुमन सक्सेना ज्योति पटेल सुनील ठाकुर अमित विश्वकर्मा कैलाश साहू, पवन ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा सदस्य नियुक्त किए गए। राजेश भार्गव ने मंच संचालन, सेवा भारती विभाग संयोजक, मीडिया प्रभारी हरीश मिश्र ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button