फायर ब्रिगेड का प्रशिक्षण : 150 आपदा मित्रों को आग बुझाने के बताए तरीके
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर के श्रीराम अयोध्या मैरिज गार्डन में 150 आपदा मित्रों को छठवें दिन भी प्रशिक्षण दिया गया । पुलिस फायर भोपाल की टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने सभी आपदा मित्रों को आग से संबंधित जानकारी दी । आग क्या है, आग के प्रकार, फायर एक्सटिंगिवीशर के प्रकार, आग को बुझाने के तौर तरीके बताए । इसके बाद सभी आपदा मित्रों को आग लगने पर फायर एक्सटिंगिवीशर का उपयोग कर आग को बुझाने का डेमो देकर अभ्यास भी करवाया । फायर ब्रिगेड द्वारा पाइप को पकड़ने एवं आग को बुझाने के तरीके का डेमो दिया एवं समस्त प्रशिक्षणार्थियों से बारी-बारी अभ्यास भी कराया । प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में होमगार्ड की डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट नीलमणि लाड़िया ,एएसआई मयंक सेन लखन लाल गौर द्वारा इनफेक्टेड डिसीज एवं सीपीआर, चेकिंग का सभी आपदा मित्रों से बारी-बारी अभ्यास करवाया गया ।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण केंद्र सरकार एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मप्र भोपाल के मार्गदर्शन में आपदा मित्र प्रशिक्षण का संचालन जिला सेनानी नीलमणी लड़िया के नेतृत्व मे किया जा रहा है। इस दौरान प्लाटून कमांडर मनोज कुमार बातव, मयंक सेन , एएसआई लखनलाल गौर मौजूद रहे।



