बेमौसम बारिश, ओला फसलों को नुकसान होने पर आर्थिक सहायता राशि की लेकर ज्ञापन सौंपा
राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
सात दिवस में कराए जाए किसानों की फसलों का सर्वे संयुक्त जांच टीम द्वारा किसानों की फसलों के नुकसान के छति पत्रक भी दिए जाएं
सिलवानी । बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ब्लाक सिलवानी इकाई के बैनर तले बड़ी में जुटे किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंच कर बेमौसम बारिश, ओला वृष्टि से फसलों को हुए नुकसान होने पर आर्थिक सहायता राशि की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार अनीस धाकड़ को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत दिनों से हो रही बेमौसम बारिश, ओला वृष्टि से तहसील सिलवानी क्षेत्र में कृषको की फसले बहुत हद तक प्रभावित हुई और किन्ही क्षेत्रों में बेमौसम बारिश, ओला वृष्टि से कृषको को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। राजस्व टीम द्वारा 7 दिवस में किसानो फसलो का सर्वे कराकर किसानो को 50 हजार हैक्टयर के मान से मुआवजा राहत राशि प्रदान की की जाये एवं किसानो को हुए फसल नुकसान की क्षतिपत्रक प्रति प्रदान की जाये।
बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि के कारण किसानो का खेतो में पड़ा हुआ अनाज खराब हो रहा है। इस कारण तत्काल तुलाई केंद्र चालू किये जाये जिससे की किसानों की गेहूँ, चना फसलो की तुलाई हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ प्रांतीय अध्यक्ष मनमोहन सिंह रघुवंशी, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ संभागीय मीडिया प्रभारी शिवकुमार रघुवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र पटेल, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, सीताराम रघुवंशी, भरत पटेल आदि किसान में उपस्थित थे।



