धार्मिकमध्य प्रदेश

कुंडलपुर क्षेत्र पवित्र क्षेत्र घोषित, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर को मध्यप्रदेश शासन द्वारा पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है। दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुंडलगिरी कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में कुंडलपुर क्षेत्र के 4 किलोमीटर के दायरे में शराब, मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और क्षेत्र पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय का कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ के साथ समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट कर कहा कि आपने तीर्थ के प्रति मंगल भावना प्रकट कर जैन समाज को गौरवान्वित किया कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी आपका बहुत-बहुत आभार मानती है कृतज्ञता ज्ञापित करती है।

Related Articles

Back to top button