मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने निकाली शिव संदेश शोभा यात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राजयोग मेडिटेशन से प्राप्त शक्तियों के द्वारा बर्फ पर लगातार 3 घंटे खड़े होकर चैतन्य शंकर जी ने किया नगर भ्रमण
दो दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम से शिवमय हुआ बेगमगंज शिव संदेश शोभायात्रा में नगर के कई गणमान्य नागरिक रैली के साथ चलते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत अभिनंदन किया गया। नगर वासियों ने बर्फ पर खड़े चैतन्य भगवान शिवजी से अपने जीवन में सुख शांति आनंद प्रेम के लिए प्रार्थना की। हजारों की संख्या में नगर वासियों को भोलेनाथ शिव भगवान का प्रसाद दिया गया। शोभा यात्रा में शामिल भाई बहनें भोलानाथ शिव भगवान के दिव्य गीतों पर नृत्य करते हुए भक्ति में लीन दिखे।
ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ. रीना दीदी ने सभी को शिव संदेश शोभायात्रा के बारे में बताया कि परमपिता परमात्मा शिव भगवान स्वयं इस धरा पर अवतरण लेकर इस संसार को स्वर्णिम संसार बनाने का कार्य आध्यात्मिकता के माध्यम से कर रहे हैं। ब्रह्माकुमारीज संस्थान समर्पित रूप से संपूर्ण संसार को स्वर्णिम संसार बनाने का कार्य लगातार कई दशकों से कर रहा है।

Related Articles

Back to top button