मध्य प्रदेश

यात्रियों से भरी बस पलटी, 20 घायल, 6 गंभीर, जबलपुर सिवनी छिंदवाड़ा जा रही थी

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
छिंदवाड़ा। शनिवार को जबलपुर से सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने वाली सेवा सूत्र बस छिंदवाड़ा पहुंच से पहले लगभग 15 किलोमीटर दूर घाट परसिया गांव रामगढ़ी के नजदीक से आ रही एक बस को बचाने के चक्कर में पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 4 यात्रियों के हाथ टूट गए, एक का कंधा टूट गया। व एक अन्य घायलों में आंख, नाक में गहरी चोट आई है। सूचना ही मिलने कुंडीपुराथाना से पुलिस बल व एंबुलेंस घायलों के उपचार के लिए संदेश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने सेवा सूत्र बस क्रम एमपी 20 पीए 1161 शनिवार को दोपहर लगभग 11:20 बजे घाट परासिया से गुजर रही थी। इसी छिंदवाड़ा से सिवेनी दिशा की ओर तेज गति से जा रही एक अन्य बस से होने वाली टक्कर से बचने के लिए सेवा सूत्र बस ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे किया। उसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। जिसमें 6 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई हैं।
राहगीरों ने की मदद छिंदवाड़ा से सिवनी की ओर कार से लौट रहे हथनापुर निवासी दुर्गेश तिवारी ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस वाहन को भी टेलीफोन से सूचना दी। इसके साथ ही डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अरुण मालवीय ने भी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें हिम्मत दे रहे हैं जिनके हाथ की हड्डी उनके हाथों में टूट गई है, बांस की लकड़ी या अन्य चीजों के कारण उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था के कारण प्राथमिक उपचार भी किया गया और एंबुलेंस आने पर घायलों का उपचार वाहन में बिठाया गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button