विदिशा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी के रूप में राजेश तिवारी का नाम भी आया सामने

सिलवानी । विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रबल दाबेदारों में राजेश तिवारी का नाम भी एक दम चर्चाओं में आ चुका है। राजेश तिवारी एडवोकेट के द्वारा विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे है और संगठन की और से प्रबल दावेदार के रूप में राजेश तिवारी को देखा जा रहा है।
राजेश तिवारी का जन्म 26 जुलाई 1968 को विश्रवभरा बरेठ रोड गंजबासौदा जिला विदिशा में हुआ था। राजेश तिवारी के द्वारा भाजपा पार्टी में उच्च पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलता पूर्वक निर्वाहन कर रहे है जिनमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के अलावा भाजपा मध्यप्रदेश पूर्व केन्द्रीय सह मंत्री विश्व हिन्दू परिषद पर अपनी सेवाऐं लगातार दे रहे है। राजेश तिवारी की शिक्षा एमकाम एलएल बी फाइन आर्ट में डिप्लोमा के अलावा शिक्षा बिसारद स्काउट एनएसएस, एनसीसी में भी अपना योगदान प्रदान करने वाले राजेश तिवारी के द्वारा देश एवं संगठन के लिए निरंतर अपना सहयोग प्रदान करने से पीछे नहीं रहते हुए 1978 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में बाल शाखा के स्वंय सेवक बने विश्व हिन्दू परिषद में प्रांतीय महामंत्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रदेश संयोजक प्रदेश सह संयोजक के अलावा प्रांत संयोजक सचिव संस्थापक संयोजक एवं सह संपर्क प्रमुख सरंक्षक जैसे पदों का निर्वाहन किया गया।
राजेश तिवारी एडवोकेट के साथ कृषि विस्तारक प्रचारक भोपाल में अपनी सेवाऐं प्रदान करने के उपरान्त गंजबासौदा में तहसील कार्यवाह विदिशा जिला कार्यवाह विदिशा विभाग कार्यवाह और सन् 2000 में संघ का तृतीय वर्ष नागपुर में आयोजित किया गया। और सेवा भारती, ग्राम भारती, सरस्वती शिशु मंदिर में कार्य किया गया। प्रांतीय मंत्री केन्द्रीय सहमंत्री एवं सामाजिक समरस्ता अभियान के अखिल भारतीय सहसंयोजक के अलावा हनुमंत शक्ति जागरण समिति, श्री राम जन्म भूमि आंदोलन में वर्ष 1984 में सतत् सक्रिय रहते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के मध्यप्रदेश के सह संयोजक का कार्य संपादित किया गया और अमर नाथ साईन बोर्ड संघर्ष समिति, मध्यभारत राम सेतु रक्षा मंच जैसे पदों पर कार्य किया गया।
और विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंध समिति में अपना योगदान प्रदान करते हुए विदिशा जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने में अपना किरदार सफलता पूर्व निभाया गया ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्यों को निस्वार्थ भावना से करते हुए अब 17 लोकसभा विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से अपनी प्रबल दाबेदारी करते हुए जनता की सेवा करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार है। अब देखना है कि भाजपा हाईकमान राजेश तिवारी को विदिशा रायसेन लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाती है या नहीं ? इसका इंतजार तो करना होगा।