मध्य प्रदेश
वैश्य महासम्मेलन नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन हुआ
रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । देवरी नगर में रविवार को वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देवरी तहसील में नव वर्ष कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवनारायण मालानी, रामकृष्ण महेश्वरी, सुरेश कुमार जैन, रविशंकर मोदी, रविशंकर गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, व्यापार महासंघ उदयपुरा के अध्यक्ष गिरधारीलाल जैन, उदयपुरा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप बिश्नोई, महासम्मेलन के तहसील अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, प्रिंस जैन, सुनील जैन, आनंद गुप्ता एवं कार्यक्रम का संचालन ऋषभ कुमार जैन ने किया।



