कृषिमध्य प्रदेश
शासन की रोक के बावजूद किसान लगा रहे नरवाई में आग, प्रदूषण का खतरा बढ़ा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । किसानों द्वारा खेतों में खड़ी नरवाई को नष्ट करने हेतु उसमें आग लगाने के समाचार मिल रहे हैं पड़ोसी किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि इन दिनों भीषण गर्मी के दौर में जहां आग तीव्र गति से फैलती है ऐसे में किसानों द्वारा अपने खेतों में खड़ी नरवाई को जलाकर नष्ट किया जा रहा है जिससे अन्य स्थानों पर आग लगने की संभावना बढ़ गई हैं नरवाई जलाते समय किसानों द्वारा एहतियातन कोई भी सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं किसानों द्वारा शासन के तीव्र विरोध के बावजूद नरवाई में आग लगाने से वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है वहीं सुरक्षा को देखते हुए किसानों ने इस पर गम्भीर चिंता व्यक्त की है शासन प्रशासन व पुलिस इस ओर तत्काल ध्यान दें।



