क्राइम

शिक्षक ने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

सुसाइड नोट में प्रॉपर्टी विवाद से शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले तेजगढ़ थाना की इमलिया पुलिस चौकी के अंतर्गत राजा पटना हाई सेकंडरी विद्यालय में पदस्थ शिक्षक आशीष भट्ट निवासी दमोह ने अज्ञात कर्ण की चलते हाथ की नसें काटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
इमलिया चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया राजा पटना हाई सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक आशीष भट्ट के द्वारा दोपहर 1:30 पर हाथों की नसें काटकर आत्महत्या करने की सूचना ग्राम के सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई थी और घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा शिक्षक द्वारा प्राचार्य के बाथरूम में ब्लेड से हाथों की नसें काटकर आत्महत्या कर ली है। शिक्षक के द्वारा जहां गले एवं हाथों में सैकड़ो बार ब्लेड मारी गई मंजर इतना खौफनाक था बाथरूम से लेकर प्राचार्य कक्ष तक फर्श खून से लथपथ पड़ा हुआ था और फर्श पर शिक्षक मृत अवस्था मे पड़े थे घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रॉपर्टी विवाद के चलते आत्महत्या का लेख किया गया पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button