क्राइम

सड़ी-गली जंगल में लापता युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप भूरी के जंगल में 6 दिन पुरानी लापता युवक की सड़ी-गली लाश मिलने की खबर पर तत्काल मौके पर सीएसपी इंचार्ज भावना दांगी, टीआई दमोह देहात सत्येंद्र सिंह राजपूत और चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे ने पहुंचकर शव की बारीकी से जांच पड़ताल की और वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना संबंध में अवगत कराया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सागर एफ.एस.एल. अधिकारी और डॉग स्क्वायड टीम ने पहुंचकर घटना की बारीकी से पड़ताल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी जबलपुर नाका रामअवतार पांडे ने बताया कि मृतक हल्ले पिता कोमल आदिवासी उम्र 39 वर्ष निवासी अमाटा के तौर पर शिनाख्त हुई है. जहां मृतक के भाई भूरा आदिवासी ने शिनाख्त कर बताया कि 28 मई को घर से गया था, जो संतोष और हल्लाई के साथ दिखा था, भूरी के जंगल में पड़े मिलने की जानकारी लगने पर पता चला है। भूरी जंगल पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है, कल सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button