सीआरपीएफ के जवान का ड्यूटी के दौरान दुखद निधन, शोक की लहर
गुरुवार की सुबह 8 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के कुंडलपुर निवासी सीआरपीएफ के जवान का ड्यूटी के दौरान दुखद निधन हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
जानकारी के अनुसार दमोह जिले के कुंडलपुर निवासी जीवनलाल चौधरी जो की पुणे महाराष्ट्र में आर्मी ऑफिसर रेपिड एक्शन फोर्स में एसआई के पद पर पदस्थ थे. जिनकी दिनांक 6 जून 2023 को देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के चलते ह्रदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया । उनके निधन की खबर लगने के बाद से ही उनके परिजनों व जिले वासियों में शोक की लहर व्याप्त है। उन्होंने अपने कुशल व्यवहार और समाजसेवा के चलते लोगों में अमिट छाप छोड़ रखी थीं। वे एक गरीब परिवार से थे जिनका पूरा जीवन देश की सेवा और सुरक्षा में गुजरा. वहीं उनका पार्थिव शरीर देर शाम उनके ग्रह ग्राम कुंडलपुर पहुंचा. जहां गुरुवार की सुबह 8 बजे कुंडलपुर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



