मध्य प्रदेश

अंकित सेन ने जिला स्तरीय नशा मुक्ति अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सिलवानी । शासकीय हाई स्कूल चिचोली के छात्र अंकित सेन ने जिला स्तरीय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कविता लेखन प्रतियोगिता में, प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसके लिए प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर समारोह में सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि, यह प्रतियोगिता रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। छात्र की उपलब्धि पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य एनपी शिल्पी, बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी, हाई स्कूल चिचोली के प्राचार्य आरके भार्गव, विद्यालय के शिक्षक एम.एस. धाकड़, कमलेश अहिरवार, डी.बी. अहिरवार, पीएन. गौर, नीलम सैनी, श्रद्धा विश्वकर्मा ने छात्र अंकित सेन को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button