पेयजल टंकी निर्माण में लगाई जा रही घटिया सामग्री, निर्धारित मापदंडों का नहीं किया जा रहा पालन
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जल जीवन मिशन के तहत घर-घर टोटी से पानी सप्लाई के लिए गांव-गांव पेयजल टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है, लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है… ताजा मामला सुरखी विधानसभा के जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम जेरा से सामने आया है, जहां पेयजल टंकी का निर्माण कार्य लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है, जो टंकी निर्माण नियमानुसार नहीं किया जा रहा है जिसमें नियमानुसार गिट्टी 15 से 20 एमएम की गोल लगना चाहिए जो ना लगाकर जिसमें चिप्स गिट्टी लगाई जा रही है वहीं जीरा डस्ट जो नियमानुसार 10,15, 21 एमएम की लग सकती लेकिन उससे भी बड़ी साइज की लगाई जा रही है जो आप तस्वीरों में साफ-साफ देख सकते हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं इस तरह से यह टंकी कितने दिनों तक चल पाएगी, ग्रामीणों ने भी घटिया निर्माण कार्य के आरोप लगाए हैं और अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने की बात कही है। वही टंकी निर्माण कार्य पर मौजूद कर्मचारियों से बात की तो वह किसी भी प्रकार से बात करने से इंकार कर दिया..
वही अब देखना होगा कि अब संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी ठेकेदार पर क्या कार्यवाही करते हैं।




