अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद ने किया स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद प्रिय कारिणी संभाग आराधना महिला शाखा दमोह संभागीय अध्यक्ष स्नेह लता जैन, चेयर पर्सन आशा चौधरी, चेयर पर्सन रोशनी जैन ने डॉ प्रियंका के सानिध्य में 23 मार्च दिन गुरुवार महिला शिक्षक दिवस के दिन स्वास्थ्य शिविर डॉ. प्रियंका तारण आयुष विभाग दमोह द्वारा आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रंजीता पाटिल एवं डॉक्टर मनीषा सिंघई एवं अन्य अतिथियों ने पधार कर शिविर की शोभा बढ़ाई। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं का हीमोग्लोबिन, डायबिटीज एवं रक्तचाप का निशुल्क परीक्षण हुआ इसमें आराधना महिला शाखा दमोह अध्यक्ष नलिनी चौधरी, उपाध्यक्ष साधना जैन, सचिव भावना जैन, संरक्षक मंडल की सदस्य रोशनी जैन, एवं सरिता जैन कोषाध्यक्ष वंदना जैन, ममता जैन ने वहां उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर एवं उनके स्टाफ का श्रीफल से सम्मान किया।


