मध्य प्रदेशराजनीति

हमारे नेता राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही : अजय टंडन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेसजनों ने घंटाघर पर केन्द्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए धरना दिया और सरकार की सदबुद्वि के लिये रामधुन भी की। विधायक अजय टंडन ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही है उन्हे संसद में बोलने से रोकने के लिये भाजपा ने मिलजुल कर उनकी सदस्यता रद्द की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि आज देश में हिटलर शाही कायम करने के लिये पीएम मोदी सरकार शासकीय एजेन्सियों का भरपूर दुरूपयोग कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, मानक पटेल, राजेश तिवारी, कमलेश उपाध्याय, प्रदीप पटेल ने कहा कि राहुल गांधी जिस निडरता से देश के सामने सच्चाई रख रहे थे उनकी आवाज दबाने के लिये उनकी सदस्यता समाप्त किंतु हम मंडलम सेक्टर तक भी आंदोलन करके उनकी सदस्यता बहाल करवायेगें। भगवानदास चौधरी, ललित नायक, प्रजु यशोधरन, विजय बहादुर, अभिषेक डिम्हा, शशि चौधरी, मंजीत यादव, संदीप बरदिया, आशीष पटेल, नौशाद खान, पवन गुप्ता, चंदन सींग, अरूण मिश्रा, अजय जाटव, बसंत कुशवाहा, वीरेन्द्र चौबे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने भी कहा कि मोदी तानाशाह बन चुके है सच्चाई की आवाज को कुचलते रहे जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं हो जाती हम आंदोलन करते रहेगें। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button