खेल

अखिल भारतीय तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ 85 सदस्यीय दल रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शिवपुरी में आयोजित होने वाली विद्या भारती अखिल भारतीय तीरंदाजी एवं फील्ड आर्चरी खेल प्रतियोगिता जो सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उ. मा. विद्यालय के 55 खिलाड़ी आर्चरी में और 30 खिलाड़ी फील्ड आर्चरी खेल में सहभागी होंगे ।
विद्यालय प्राचार्य प्रकाश शर्मा, विद्यालय समिति अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा प्रांतीय खेल प्रमुख मनीष बाजपेयी, भास्कर जी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को शिवपुरी रवाना करते हुए उनके विजय की कामना की और शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Back to top button