मध्य प्रदेशराजनीति

राहुल गांधी के निलंबन पर बड़वारा में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों पर चला फायर ब्रिगेड से पानी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संसद से निलंबित किए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन बढ़ते जा रहा है इसी तारतम्य में बड़वारा मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन किया l
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोड पर बैठ कर अपना विरोध प्रदर्शन किया एवं रैली निकाली गई उत्तेजित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड से पानी डालकर तितर-बितर किया गया l
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की आवाज को पुलिस के बल पर दबा नहीं सकती है हम सब राहुल गांधी जी के साथ है । ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह बघेल एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम ने राहुल गांधी के ऊपर देश पूर्ण कार्रवाई का विरोध किया l
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायणदत्त तिवारी, डॉ राजेश सिंह चौहान, ओमकार सिंह, घन्नू शर्मा, राजेश सिंह, रामकृपाल शर्मा, संदीप सिंह, शैलेश जायसवाल, संदीप गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, नवनीत यादव, स्विफ्ट राजपूत, संदीप बर्मन, शाहिद खान, सोमदत्त गर्ग, अमन तिवारी, सत्यम शर्मा, नीरज कोरी, जित्तू गुप्ता, शहज़ाद खान, शरद खटीक, विजय सेन, किरण ययादव, गगन राजपूत, राणा सिंह आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही l

Related Articles

Back to top button