क्राइम

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । तहसील सिलवानी के बम्होरी थाना अंतर्गत राजमार्ग 15 बटेरा बम्होरी मार्ग पर गुरुवार की शाम को ग्राम कुंडाली दरगाह के पास बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिसिंह धाकड़ पिता जालमसिंह धाकड़ उम्र 52 वर्ष निवासी गुंदरई किसी कार्य से बरेली गए थे, वापिस लौटते समय शाम 7 बजे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन गंभीर अवस्था मे तत्काल इलाज हेतु सिविल हॉस्पिटल बरेली ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। वही शव का पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया।

Related Articles

Back to top button