क्राइम
अज्ञात व्यक्ति की जंगल में सागौन के पेड़ से लटकी लाश मिली
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी, गैरतगंज । अज्ञात व्यक्ति की गढ़ी के जंगल में सागौन के पेड़ के लटकी हुई लाश मिलने की सूचना पर गैरतगंज की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को पेड़ से उतारकर कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति की गढ़ी के जंगल में सागौन के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। युवक जिसकी आयु लगभग 45 साल, बदन पर जींस का फुलपेंट और फूल बाहों की कमीज पहने है कमीज के ऊपर स्वेटर पहने है। जेब में पचास रुपया मिले है अन्य कोई पहिचान का सामान नहीं मिला है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज भेजा गया है। पुलिस ने
अज्ञात व्यक्ति की पहिचान कर थाना गैरतगंज जिला रायसेन मोबाइल नंबर 942593777 पर सूचित करने का आग्रह किया है।




