अतिक्रमण हटाने ग्रामवासियों ने एसडीएम से की शिकायत
शासकीय प्राथमिक शाला गाड़ा इटवां का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत टोला के पोषक ग्राम गाड़ा इटवां में शासकीय प्राथमिक शाला परिसर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने सीएम हेल्पलाइन 181 एवं अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा मैं शिकायत पत्र देकर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामवासियों ने हमारे संवाददाता को हस्ताक्षर पत्र में बताया कि प्राथमिक शाला गाड़ा इटवां में ग्राम पंचायत टोला से बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है लेकिन उक्त भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण का कार्य अवरुद्ध है। ग्राम वासियों ने शिकायत पत्र में बताया कि उक्त शासकीय भूमि का खसरा नंबर 198 है जो कि पाठशाला को स्वीकृत है । लेकिन ग्राम के स्थानीय लोगों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है l ग्रामवासियों ने शासन प्रशासन से शाला परिसर का सीमांकन करके उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण कर्ताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सख्त हिदायत दी जाए कि दोबारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें l ग्रामवासियों जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा से अपेक्षा करते हुए मांग की है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए जिससे ग्राम पंचायत टोला द्वारा प्राथमिक शाला की बाउंड्रीवाल का निर्माण सुचारू रूप से कर सके।



