जवाहरलाल नेहरू ने देश का विभाजन कर हिदुस्तान को तोड़ने का अपराध व पाप किया : शिवराजसिंह चौहान
सीएम ने इतिहास दोहराते हुए पं. जवाहर लाल के लिए कही ये बात,
शहडोल। बुधवार को एक दिवसीय शहड़ोल दौरे पर आए प्रदेश के मुखिया शिवराजसिह चौहान ने गांधी चौराहे पर आयोजित नगरीय निकाय चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेश को आड़े हाथों लेते हुए इतिहास को दोहराया। इस दैरान उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर देश का विभाजन कर हिदुस्तान को तोड़ने का अपराध व पाप किया है की बड़ी बात कही…
मध्य्प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की एक दिवसीय शहड़ोल दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जिले के कोटमा ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में सम्मलित हुए, जिसके बाद जिले के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले गांधी चौराहे में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव आमसभा मे सम्मलित हुए, जहां मंच से उन्हीने कांग्रेसियो को आड़े हाथों लेते हुए इतिहास दोहराया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा की राहुल बाबा भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे जबकि भारत को तोडने का काम कांग्रेस ने किया, आजादी के समय 1947 मे भारत देश के विभाजन के पक्ष में नही था। लेकिन जल्दी सत्ता प्राप्त करने की चाह में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का विभाजन स्वीकार करके हिंदुस्तान को तोड़ने का अपराध और पाप किया था। कश्मीर में धारा 370 भी कांग्रे ने ही लगाई थी, कश्मीर में धारा 370 लगा कर कश्मीर को भारत के साथ समरस नही होने देने का पाप किया था की बात कही।



