पहरूआ में जोरों चल रहा रेत का अवैध उत्खनन, शासन प्रशासन की अनदेखी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विकासखंड ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पहरूआ में रेत का अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा हैं l जिसकी लगातार शिकायत मिलने के बाद भी शासन- प्रशासन के द्वारा अनदेखी की जा रही हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि लंबे समय से बल्लू एवं शेखर गुप्ता के द्वारा लगातार रेत का अवैध उत्खनन भारी मात्रा में किया जा रहा हैं l ना तो इनके पास टोकन है न ही कुछ डॉक्यूमेंट है लेकिन फिर भी अपनी मनमानी करते हुए रेत का अवैध कारोबार काफी लंबे समय से कर रहे हैं कही न कही स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से रेत का अवैध उत्खनन हो रहा है l पुलिस प्रशासन संदेह के घेरे में है रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा हैं लेकिन अवैध उत्खनन कर्ताओ के विरुद्ध पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि बबलू एवं शेखर गुप्ता द्वारा काफी लंबे से रेत का अवैध कारोबार धडल्ले से कर रहे हैं l कुछ कहने पर अपशब्दों का उपयोग कर रहे हैं जिसके कारण वहां के ग्रामीण एवं आम जनता बेहद त्रस्त है l देखना यह होगा कि आखिर शासन- प्रशासन इनके ऊपर क्या कार्यवाही करता है।
गौरतलब हैं की बबलू एवं शेखर गुप्ता के द्वारा कहां जाता है कि शासन प्रशासन के उच्च अधिकारी भी हमारा क्या कर लेंगे हम किसी से नहीं डरते कहीं ना कहीं बबलू एवं शेखर गुप्ता की उच्च अधिकारियों को खुली चुनौतिया दे रहे है l ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रेत के अवैध उत्खनन कर्ताओ के ऊपर कड़ी कड़ी कार्रवाई की जाए l



