मध्य प्रदेश

अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह की अनोखी पहल : सर्वांगीण विकास के लिए पत्रकारों के साथ चर्चा

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह नगर परिषद पाटन, कार्यकाल के सफल 100 दिन पूरे होने पर आज नगर परिषद पाटन में उपाध्यक्ष शक्ति देवकुमार यादव की उपस्थिति में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया बीते 100 दिनों के लेखा जोखा पर पत्रकार साथियों के साथ चर्चा की एवं सभी से नगर हित के सम्बंध में विस्तार से चर्चा कर सुझाव मांगे,साथ ही स्वच्छता के मामले में नगर परिषद पाटन का प्रदेश में प्रथम रेंक एवं देश में 7 वी रेंक लगने पर सभी पत्रकार साथियों ने अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष शक्ति देवकुमार यादव और नगर परिषद के सभी अधिकारीयों कर्मचारियो को बधाई दी। साथ ही लम्बे से प्रेस क्लब ऑफिस हेतु भवन/रूम आवंटन के आग्रह पर तत्काल निर्णय लेते हुए आगामी समय में नगर परिषद कार्यालय की निर्माणधीन बिल्डिंग में प्रेस क्लब के ऑफिस हेतु एक रूम आवंटन कर प्रेस क्लब को देने पर अपनी सहमति दी। पत्रकार साथियों द्वारा नगर के सप्ताहिक बाजार के दिन यातायात व्यवस्था अवरुद्ध होने एवं रोड़ पर लगने वाली दुकानों के सम्बंध में विस्तार से चर्चा हुई जिस पर बाजार विभाग के कर्मचारी को सक्त निर्देश दिए है रोड़ पर एक भी दुकान नहीं लगनी चाहिए सभी दुकानें कवर्डनाले के ऊपर लगे। साथ ही नगर की रोड़ पर उड़ने वाली धूल एवं नगर विकास की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button