धार्मिक

भव्य दीपयज्ञ में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ मंडीदीप को सफल बनाने हेतु नारी शक्ति संकल्पित हुई

औबेदुल्लागंज । ओबेदुल्लागंज मे एक भव्य दीपयज्ञ श्री महादेव मंदिर अर्जुन नगर मे सम्पन्न हुआ. विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजन समिति के समन्वयक धीरज ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर के भूपेंद्र श्रीवास्तव ने अपने पिता श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञापीठ बरखेड़ा भेल की टोली द्वारा किया गया. टोली नायक सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि आधुनिक भौतिकवादी जीवनशैली से उपजी व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं का समाधान केवल सदविचार और सत्कर्म अपनाने पर ही होगा. इसलिए युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने सद्बुद्धि की देवी गायत्री और सत्कर्म के पिता यज्ञ घर घर स्थापित करने का अभियान युग निर्माण योजना के माध्यम से चलाया है. उन्होंने कहा कि संस्कार परम्परा को भूल जाने के परिणामस्वरुप हमारे बालक दिशाहीन और मातापिता की बात नहीं मनाने वाले, असंयमी हो रहे हैं। अरविंद विजयवर्गीय मुख्य प्रब. ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ ओबेदुल्लागंज ने सभी उपस्थिति श्रद्धालुओं से मंडीदीप जिला रायसेन मे दिनांक 13 से 16 जनवरी 2025 मे आयोजित होने वाले विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रचार प्रसार मे जनजन की भागीदारी का आह्वान किया. और माता बहिनों से अनुरोध किया कि घर घर जाकर गर्भ, संस्कार के साथ अन्य संस्कारों का महत्व सभी को समझा कर महायज्ञ मे संस्कार कराने हेतु रजिस्ट्रेशन करवाएँ।
बबली धाकड़ जिला संयोजक, जिला रायसेन ने बहिनों गायत्री मिशन मे आगे बढ़कर काम करने और भगवान के अनुदान वरदान पाने हेतु बहिनों को प्रेरित किया.
कार्यक्रम मे औबेदुल्लागंज नगर की 200 बहिनों तथा 50 भाइयों ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए हाथ उठाकर संकल्प लिया. बबली धाकड़ ने 20 स्थानीय कार्यकर्त्ताओं बहिनों की टोली का गठन आरती यादव के नेतृत्व मे किया। इस अवसर पर नगर की प्रथम नागरिक सोनू, लक्ष्मी चौकसे, नारी शक्ति मंच की अध्यक्ष आरती यादव, रमेश गौर, गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश विजयवर्गीय सहित ओबेदुल्लागंज की टीम के साथ सक्रिय कार्यकर्ता तथा मंडीदीप, इंडस टाउन क्षेत्र से भाई बहिंनें उपस्थिति रहीं, आभार प्रदर्शन माखन सिंह परमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button