मध्य प्रदेश
अवैध खनन के गड्ढे पानी से लबालब, हादसों का खतरा सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं
कई बार पानी से भरे गड्ढों में डूबने से हुई मौत
सिलवानी। विकासखंड में बारिश के मौसम में अवैध खनन के गड्ढों में पानी भरने से यह आमजन के लिए जानलेवा बन गए हैं। हर साल इन गड्ढों में डूबने से किसी न किसी की जान जाती है फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं किए हैं। इस बार भी ऐसे ही हालात बन सकते हैं। लापरवाही का आलम यह है कि गड्ढे जिम्मेदार अफसरों की नजर में हैं फिर भी अनदेखी की जा रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में मुरम माफियाओं ने राजीव नगर, बगियापुरा, जैथारी, झामर, समनापुर सहित अन्य जगह की पहाड़ी को खोद दिया है। लगातार मुरम निकलने के बाद सिर्फ गड्ढे ही नजर आएंगे। इन गड्ढों में बारिश का मौसम चलने से पानी भर गया है। जिनके पास लोग मवेशी चराने जा रहे हैं तो कई बच्चे नहाने तक जाने हैं जिससे बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।



