मध्य प्रदेश

असाटी महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 5 मार्च 2023 दिन रविवार को दमोह असाटी महिला समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें असाटी समाज की उन महिलाओं का सम्मान किया गया. जिसमें परिस्थिति वश महिलाओं को अनेक प्रकार की परेशानियों से गुजरना पड़ा। उसके बाद भी समाज की महिलाओं ने ऐसे संघर्ष भरे जीवन को स्वीकार करके बड़ी हिम्मत के साथ अपने जीवन को सुचारू रूप से चला रही है एवं आगे बढ़ रही हैं। ऐसी महिलाओं का महिला समिति के द्वारा पुष्पहार एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महिला समिति के समस्त पदाधिकारी एवं पूर्व महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यक्रम में वर्तमान महिला समिति की समस्त पदाधिकारी वर्तमान महासभा के समस्त पदाधिकारी कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित असाटी समाज की अधिक संख्या में मात्र शक्तियों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। अंत में सभी बहनों ने एक दूसरे को बधाई दी, गले मिले एवं स्वल्पाहार का आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button