क्राइम

पुलिस की कार्यवाही में सात जुआड़ी पकड़ाये गए

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज ।  ग़ैरतगंज थाना प्रभारी महेश टांडेकर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग़ैरतगंज थाना अंतर्गत ग्राम रजपुरा और ग्राम पापड़ा के बीच एक खेत में जुआ खेलते हुए रविवार को पुलिस ने नवल आदिवासी पिता रामसिंह निवासी रजपुरा, राघवेंद्र पिता प्रकाश रघुवंशी निवासी सिलवानी, सीताराम पिता रामचरण राय निवासी सिलवानी, मोतीलाल पिता भगवानदास साहू निवासी सिलवानी, नीलेश पिता घासीराम सेन निवासी सिलवानी, जगदीश पिता बट्टूलाल जाटव निवासी सिलवानी, भास्कर पिता गुलाब सिंह यादव निवासी सिलवानी को ग़ैरतगंज पुलिस ने पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है जिस में आरोपियों के पास से 9,200रु, 5 मोबाइल सहित ताश गड्डी बरामद की है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी महेश टांडेकर, सी.एम. मसकोले, अरुण शर्मा, रमेश गौर, गुलाब लकड़, उदय जाट के सहयोग आरोपियों को पकड़ा गया।

Related Articles

Back to top button