बिशप क्लीमेंस स्कूल कुंडाली बम्होरी में बच्चों को धार्मिक प्रतीक चिन्ह पहनने पर रोक
हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन कार्यवाही की मांग
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । कुंडाली स्थित बिशप क्लीमेंस स्कूल में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया जिसमे हिंदू धर्म के बच्चो को स्कूल में धार्मिक प्रतीक चिन्ह, टीका, कलाबा, कड़ा पहनने को रोक लगाने की घटना खबर लगते ही हिन्दू उत्सव समिति बम्होरी, हिंदू जागरण मंच सिलवानी, करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को थाना कस्बा बम्होरी पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा और मांग की गई कि ऐसे स्कूल हमारी संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं स्कूलों में कलावा और टीका लगाने पर प्रतिबंध है अगर कोई बच्चा पहनकर या टीका लगाकर आता भी हे तो माथे पे लगे टिके को मिटाया जाता है हाथ में पहने धागे को काटा जाता है जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है। हम मांग करते हैं कि उक्त स्कूल को प्रतिबंधित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और स्कूल की मान्यता रद्द की जाय ।कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा ।



