मध्य प्रदेश

खबर का असर प्राथमिक शाला वीजाडोंगरी पुनः हुए चुनाव पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने हेमराज उपाध्यक्ष पूनम पाठक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्राथमिक शाला वीजाडोंगरी में पालक शिक्षक संघ के चुनाव हेड मास्टर के द्वारा गुपचुप तरीके से करवाए जाने के बाद पालक शिक्षक संघ चुनाव का विवाद कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया था जिसमें अभिभावकों के द्वारा कलेक्टर को आवेदन देकर नियम वृद्धि हुई चुनाव को निरस्त करने की मांग की गई थी जिसकी खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए शिक्षा विभाग के द्वारा प्राथमिक शाला बीजाडोंगरी पालक शिक्षक संघ का चुनाव नियमानुसार संपन्न करवाया गया जिसमें सबसे पहले पालक शिक्षक संघ समिति के 14 सदस्य बनाए गए सदस्यों के द्वारा निर्विरोध हेमराज सिंह को अध्यक्ष पूनम पाठक को उपाध्यक्ष चुना गया । छात्र छात्राओं के पालक शिक्षक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button