सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

सिलवानी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सिलवानी नगर के विभिन्न वार्डों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा माताओं-बहनों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों के संबंध में भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पार्षद ब्रजेशरानी बाबू ठाकुर, पार्षद लखन मेहरा, पार्षद गुड्डू भाई, वरिष्ठ नेता एवं एल्डरमेन तुलसी यादव, गुड्डा चड़ार, मदन राय, मोहन विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल प्रभारी नीतू सोनी सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से मातृ-शिशु कल्याण, पोषण और जनसेवा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।



