मध्य प्रदेश
शासकीय कन्या शाला सियरमऊ में छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित

सिलवानी। शासकीय कन्या शाला सियरमऊ में छात्राओं के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर छात्राओं को साइकिल वितरित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। नि:शुल्क साइकिल मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
इस अवसर पर पूर्व अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष विक्रम शाह, सर्वेश खरे, सरपंच प्रतिनिधि मनोहर रजक, जनपद सदस्य विनोद शाह, सचिव रमेश शाह, अमित शुक्ला, मनोज शुक्ला एवं कुंदन कुशवाहा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।



