मध्य प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं ने विभिन्न मांगो को लेकर पूर्व विधायक को दिया ज्ञापन

15 मार्च से सामूहिक अवकाश पर, तहसील प्रांगण में दे रही धरना
सिलवानी । 15 मार्च बुधवार से मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति संघ भोपाल के प्रांतीय आवाहन पर ब्लॉक सिलवानी के सभी आगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिकायें सामूहिक अवकाश पर लेकर तहसील प्रांगण में धरने बैठे हुई।
शनिवार को सिलवानी क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति – आगनवाडी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संघ जिला इकाई रायसेन द्वारा पूर्व में कई बार अपना न्याय उचित मांगो को आवेदन दे चुकी है। उसी क्रम में दिनांक 2 मार्च 2023 को उल्लेख किया गया है। कलेक्टर के माध्यम से 5 सूत्रीय मांग की गई थी एवं मांग पूरी तरह से ना होने की स्थिति में संगठन द्वारा आंदोलन पर जाने की विवशता की जाहिर की गई थी। इसलिए मांगे हमारी पूरी ना होने पर संघ के प्रांतीय आवाहन पर जिला रायसेन के सभी ब्लॉक परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता सहायिकाएं दिनांक 15 मार्च 2023 से स्थान पर ताला बंद कर सामूहिक अवकाश पर बनी हुई एवं कार्यालय परिसर के बाहर धरना दे रही है।
यह संगठन की मांगे:
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयोगी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारियों के रूप में नियमित करो, तब तक न्यूनतम चेतन 26 हजार रूपए के मान से दिया जावे, सेवा निवृत्ति ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता व मिनी कार्यकर्ता को 5 लाख रूपए व् सहायिका को 3 लाख रुपए का सेवा निवृत्ति लाभ दिया।
8 अप्रैल 2018 को सीएम निवास पर आयोजित पोषण उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सीएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय दुगना करने की घोषणा के साथ ही सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ता को 1 लाख रुपये व सहायिका को 75 हजार रुपये देने की घोषणा को उसी दिनांक से लागू कर भुगतान किया जावे। कार्यकर्ता के मानदेय से 1500 रुपये सहायिका के मानदेय से 750 रुपये व मिनी आंगनवाडी कार्यकर्ता के मानदेय से काटी गई 1250 रुपये की राशी का एरियर सहित भुगतान किया | पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर 100 प्रतिशत भर्ती कार्यकर्ताओ से की जाय । कार्यकर्ताओ के रिक्त पदों पर 50 प्रतिशत योग्य सहायिकाओ से व 50 प्रतिशत पदो को मिनि कार्यकर्ताओ से भरे जायें |
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 24 अप्रैल 2022 को जारी आदेश का पालन करते हुए सेवा नियम सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओ को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जावे।
इस अवसर पर विद्या रघुवंशी, कल्पना पटेल, कल्पना दीक्षित, वर्षा चौरसिया, संगीता राजपूत, सुमन राजपूत, लक्ष्मी मेहरा, सरोज जैन, संगीता जैन, सुमन साहू, केसर भाई, दीप्ति, कौशल्या पटवा, नेहा शर्मा, आशा शर्मा, मुन्नीबाई रघुवंशी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button