मध्य प्रदेश

आखिर कलेक्टर ने सीईओ को हटाया, विधायक ने विस में उठाया था प्रश्न

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । उदयपुरा सरपंच संघ और कर्मचारियों की विगत 6 दिनों से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। कलेक्टर ने सीईओ अभिषेक गुप्ता को हटाने के निर्देश जारी कर दिए और उनके स्थान पर वृंदावन मीणा को प्रभारी सीईओ नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि सरपंच संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में सीईओ अभिषेक गुप्ता को हटाने के लिए जनपद पंचायत परिसर में ही धरने पर बैठे गए थे। इसके समर्थन में विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास ने ज्ञापन लेने के बाद विधानसभा में प्रश्न उठाया था। हड़ताल कर रहे सरपंच-सचिव और सरपंचों ने पूर्व विधायक रामकिशन पटेल को भी अपना पक्ष रखते हुए अध्यक्ष हेमराज चौहान ने खुशी समर्थन देकर तत्काल हटाने की जाहिर की। कर्मचारी हड़ताल खत्म मांग की थी।
सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर की है कर्मचारी हड़ताल खत्म कर लौट गए।

Related Articles

Back to top button