मध्य प्रदेश

मंत्री के निजी सचिव ने की तीन शादियां

निज सचिव के मोबाइल हुए बन्द मामला आखिर है क्या ।
भोपाल । मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के निज सचिव वीरेंद्र तिवारी पर तीन शादियां करने का आरोप लगा है वीरेंद्र तिवारी मंत्री के निजी सचिव है । ऐसे में बड़ा सवाल उठना लाजमी है आखिर फिल्मी तर्ज पर यह सब कैसे किया तीनो पत्नियां अलग अलग शहरों में रह रही है बताया जा रहा है एक पत्नी भोपाल तो दूसरी ग्वालियर में तीसरी पत्नी दूसरे शहर में तीन पत्नियों के कितने बच्चे है यह तो पता नही चल पाया लेकिन अय्याश निज सचिव की इस करतूत से क्या मंत्री अनजान है या फिर बात कुछ और हे ।
नीति और सिद्धांत की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और विधायकों के पूर्व में कई काले कारनामें जनता के सामने आ चुके हैं। अब एक नया मामला शिक्षा मंत्री के निजी सचिव
ने कर दिखाया है । हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार जब निज सचिव से मामले के संबंध में बात करना चाहिए तो मोबाइल बंद पाए गए लेकिन बिना आग के धुआं नहीं उठाता यह कहावत भी जगजाहिर है मामले की निष्पक्ष जांच के बाद भी स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Back to top button