धार्मिकमध्य प्रदेश
सिद्ध बाबामंदिर पर सवा मन प्रसाद के साथ सुंदरकांड का किया पाठ

51 किलो के प्रसाद को गायों ओर बंदरो को खिलाया
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जनपद पंचायत पलेरा के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत लहर बुजुर्ग के सिद्ध बाबा मंदिर पर सुरेन्द्र कुमार अरजरिया द्वारा सुंदरकांड के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया । युवा मानस समिति पलेरा द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया साथ ही सुंदरकांड का पाठ कर सिद्ध महाराज को सवा मन 52 किलो का रोट प्रसाद अर्पित किया गया और सवा मन के प्रसाद को मंदिर पर बिचरित करती गायों व बंदरो मैं को खिलाया । जिसके पश्चात भंडारा प्रारंभ किया गया ।
इस मौके पर आरपी नायक, पूर्व नपा अध्य्क्ष सुनील खटीक, इंद्रेश पाठक, घनेन्द्र तिवारी, गोवेर्धन चौबे, पुष्पेंद्र सिंह बाघाई, भरत साहू, दिनेश गुप्ता, मन्सू कटारे, रामजी गुप्ता, जितेंद्र साहू , महेश तिवारी, राकेश असाटी मौजूद रहे।



