कृषिमध्य प्रदेश

मां नर्मदा वेयरहाउस पर मूंग खरीदी का शुभारंभ

सिलवानी । मध्य प्रदेश शासन द्वारा किसानों के लिए मूंग तुलाई का आरंभ हो गया है। इसी को लेकर चिचौली संस्था केंद्र के मां नर्मदा वेयर हाउस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष देवराज पटेल चिचौली, द्वारा कांटा पूजन किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 8 कुंटल मूंग तुलाई बढ़ाकर 12 कुंटल प्रति हेक्टर की गई हैं। जिससे किसानों को परेशान न होना पड़े, सभी किसान बंधु सरकार की गाइड लाइन अनुसार अपनी अपनी स्लाइड बुक कराकर मूंग तुलाई प्रारंभ करे । कांटा पूजन में पंडित मदन शर्मा ने वेद मंत्रों के द्वारा पूजन कराया गया जहां शिवदीप पटेल, वेयर हाउस संचालक सुरेंद्र पटेल, संस्था प्रबंधक जगदीप रघुवंशी, आपरेटर कमल मेहरा सहित भाजपा कार्यकर्ता, किसान, शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button