कपूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बेठक सम्पन्न, प्रतिमा स्थापित जल्द नही हुई तो सेन समाज करेगा आन्दोलन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l कटनी जिले के सर्किट हाउस सिविल लाईन में प्रदेश कार्यकारिणी सेन समाज सदस्यों द्वारा शुक्रवार को 1 बजे से सेन समाज के लोगों की उपस्थित व समाज में जागरूक युवा पीढ़ी के सहयोग से समाज की एकता और अखंडता को लेकर बेठक की गई । इस कार्यक्रम की शुरुआत सेन महराज की छाया चित्र में पुष्प माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित कर की गई । प्रगति पर चलने वाले समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शक समाज हित के लिए कार्य करने वाले सभी का तिलक वंदन व पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । सेन समाज का ये कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व पुरषो के साथ साथ युवा वर्ग के लिए हैं जो लगातार समाज हित के लिए काम कर रहे हैं । इस कार्यक्रम की बेला पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीण सेन परमात्मा प्रदेश अध्यक्ष, जगदीश सेन प्रदेश उपाध्यक्ष कटनी जिला प्रभारी, जगदीश नापित कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष राजकुमार सेन व अमिता श्रीवास सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थित में पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत वन्दन किया गया । कार्यक्रम के उद्बोधन में प्रवीण सेन परमात्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व समाज सेवक कपूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सागर जिले में पूर्ण तेयारिया हो चुकी थी लेकिन किसी राजनेतिक कारण से जिला प्रशासन ने उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं होने दी हैं । अगर जल्द ही प्रशासन इस ओर कोई निर्णय नहीं लेता तो सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सेन समाज कार्यकर्ता के द्वारा उग्र आन्दोलन किया जायेगा । वही विगत लम्बे समय से ये माग जारी है साथ ही वर्ष 1997 से लेकर 2000 और 2007 तक सेन समाज के लोगों ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया फिर भी न जाने इस प्रकार से रुकावट लगा दी गई । वरिष्ठ नागरिक जगदीश नापित कोषाध्यक्ष ने समाज के लोगों से ध्यान देते हुये कहा कि दीपक और बाती एक होने से प्रकाश होता हैं । जब समाज के लिय एक हो जाये तो बड़ा संघर्ष भी आसान हो जाता हैं ।अभी नहीं तो कभी नहीं कर अपनी बाथ रखी । इस दौरान समाज के वरिष्ठजन जकुमार सेन (मुन्ना ), संतोष सेन, राजेश् सेन , दीपक श्रीवास, महेन्द्र सेन, प्रकाश सेन, अशोक श्रीवास, गोविंदप्रसाद सेन सहित सेन समाज के युवा पीढ़ी से शिवम सेन, सत्संग सेन (राजा), सौरभ सेन, मनीष श्रीवास रिपोर्टर, अखलेश सेन, शिवांश सेन, कैलाश सेन, अनूप सेन, सोनू सेन के साथ साथ स्थानीय सामाज के सदस्य व पत्रकार साथी भाई इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहें ।



